लूणकरनसर क्षेत्र में सोमवार रात को भारत माला सड़क पर एक कार पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा कालू टोल प्लाजा के पास हुआ, जब कार तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। मृतकों की पहचान देशनोक निवासी शैतान सिंह (30) और भवानी दान (29) के रूप में हुई है, जबकि घायल वासुदेव (28) को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटना की सूचना मिलते ही लूणकरनसर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को लूणकरनसर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, तीनों व्यक्ति हनुमानगढ़ से लौटकर देशनोक जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ।
Comments are closed.