लोटस वैली एकेडमी के स्कूल बैंड ने वेस्ट जोन लेवल बैंड कॉम्पिटिशन में हासिल किया पहला स्थान…
बैंड की सफलता के बाद दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
प्रिंस लोटस वैली एकेडमी के स्कूल बैंड ने भोपाल में आयोजित वेस्ट जोन लेवल बैंड कॉम्पिटिशन में पहला स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था, जिसमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, गोवा, दमन-दीव और दादर व नगर हवेली के स्कूल बैंड्स ने भाग लिया। लोटस वैली एकेडमी के बैंड की इस सफलता के बाद उनका चयन अगले साल जनवरी में दिल्ली में होने वाले ऑल इंडिया इंटर स्कूल बैंड कॉम्पिटिशन के लिए हुआ है।
इस उपलब्धि के मौके पर स्कूल के कैंपस में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां बैंड के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। संस्था चेयरमैन डॉ. पीयूष सुण्डा ने कहा कि “हमारे स्कूल के बैंड ने राजस्थान को गौरवान्वित किया है।”
Comments are closed.