विकास रथ यात्रा ने शहर में भ्रमण किया सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

विकास रथ यात्रा ने शहर में भ्रमण किया सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

विकास रथ यात्रा ने शहर में भ्रमण किया सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

सीकर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान भाजपा सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत  भाजपा की विकास रथ यात्रा शहर के पिपराली चौराहा, चौधरी चरण सिंह गेट, खटीकान प्याऊ, कल्याण सर्किल, मोचीवाड़ा चौक सहित अनेक जगहों पर पंहुची यात्रा संयोजक भंवरलाल जांगिड़ ने सैकड़ो शहरवासीयों को सरकार के किए हुए कार्यों की जानकारी देते हुए बताया राज्य सरकार द्वारा छात्राओं को साइकिले एवं स्कूटीयां दी गई है महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रतिमाह 12 नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरण किए हैं महिलाओं को 6234 करोड़ रुपए एकल नारी सम्मान पेशन दी गई अटल प्रगति पथो के लिए 813 करोड़ रुपए स्वीकृत किए है।भु जल रिचार्ज की 14500 सरचनाओं का निर्माण कियाहै। 2450 मेगावाट के नए सोलर पार्क विकसित किए गए है। 9.19लाख नए घरेलू कनेक्शन बिजली के जारी किए आयुष्मान योजना में 6000 करोड़ रुपए से अधिक का केसलेश उपचार किया गया राज्य के धार्मिक पर्यटन स्थलों पर विकास कार्य किए है। मुख्यमंत्री युवा संबल योजना में युवाओं को 1155 करोड़ रुपए का वितरण किया गया इसके अलावा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई यात्रा में पंपलेट एवं बुकलेट वितरण किए गए यात्रा में पूर्व विधायक रतन जलधारी, पूर्व पार्षद विजयपाल , मदन, राजवीर, सिंह ,मनप्रीत , मुकेश चदंपुरा सहित नगर परिषद के अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता एवं शहरवासी मौजूद रहे.

Comments are closed.