विजय दिवस: 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत का जश्न…
देशभर में शहीदों को श्रद्धांजलि, शहीद स्मारकों पर पुष्पांजलि अर्पित
1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय के उपलक्ष्य में सोमवार को विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान जयपुर रोड स्थित शहीद स्मारक पर विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई और कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जिला सैनिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कर्नल बिजेंद्र सिंह महला और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
सोल्जर्स वेलफेयर कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से भी शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया गया। कमेटी के जनरल सेक्रेटरी शीशपाल हरितवाल और प्रदेशाध्यक्ष विनोद ढाका ने शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देने का संकल्प लिया। इस दौरान कई अन्य सैन्य अधिकारी और समाजसेवी उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद राजस्थान ने भी शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहीद वेलफेयर सोसायटी की ओर से भी शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को याद किया गया।
पं. दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी ने भी विजय दिवस मनाया और कटराथल गांव में शहीद नौरंग लाल नेहरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय और अन्य अधिकारियों ने शहीद के बलिदान को याद किया।
Comments are closed.