विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ जोन-1 द्वारा भव्य गणगौर महोत्सव का आयोजन

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ जोन-1 द्वारा भव्य गणगौर महोत्सव का आयोजन

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ जोन-1 द्वारा भव्य गणगौर महोत्सव का आयोजन

सीकर।

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ जोन-1 की ओर से पोलो ग्राउंड स्थित विद्याश्रम स्कूल परिसर में गणगौर महोत्सव का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे वातावरण को उत्साह व उल्लास से सराबोर कर दिया। साथ ही सर्व समाज की महिलाओं ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम की शुरुआत गणगौर पूजन के साथ हुई, जिसमें जिला अध्यक्ष लीलावती शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजु लाटा, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी खंडेलवाल एवं महासचिव सुनीता पांडे ने विधिवत पूजन कर गणगौर का धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व बताया। सभी अतिथियों ने इस शानदार आयोजन के लिए महिला प्रकोष्ठ को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

महोत्सव के दौरान विभिन्न आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें गणगौर पूजन, महिलाओं का रैंप वॉक, ,मेहंदी प्रतियोगिता, ईसर-गणगौर की सवारी सहित अनेक रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इन कार्यक्रमों में महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी कला, संस्कृति और परंपराओं का सुंदर प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर प्रकोष्ठ की कोषाध्यक्ष सुशीला खंडेलवाल,  वरिष्ठ उपाध्यक्ष माया झिकनारिया, चिकित्सा प्रकोष्ठ से गीता दाधीच, समाजसेविका रेखा मटोलीया, डॉ. मंजू हुड्डा, डॉ. दीपिका चौधरी, सरिता डोकवाल, सीमा शर्मा, हेमलता शर्मा, विप्र फाउंडेशन युवा अध्यक्ष चंदा शर्मा, कोषाध्यक्ष रंजना शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का सफल संचालन रश्मि जैन एवं प्रीति पंचाल द्वारा किया गया, वहीं संयोजन अलका माथुर एवं संजू राठौड़ ने संभाला।

Comments are closed.