शिवसिंहपुरा में स्व. शिवा चौधरी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित…

युवाओं ने मानवीय सेवाओं में दिखाया उत्साह

शिवसिंहपुरा गांव में स्वर्गीय शिवा चौधरी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दिनेश घोराना ने बताया कि युवा गोसेवा और रक्तदान शिविर जैसे मानवीय सेवाओं के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

शिविर के दौरान राकेश घोराना, टीसी ओला, विमल, मुकेश घोराना, प्रदीप और रितिक सहित कई लोग मौजूद रहे। इस आयोजन ने समाजसेवा के प्रति जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा दिया।

Comments are closed.