शेखावाटी विवि में दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस कराने पर हुआ विचार विमर्श 

कुलगुरु प्रो. राय से राजस्थान समाजशास्त्र परिषद के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

शेखावाटी विवि में दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस कराने पर हुआ विचार विमर्श

कुलगुरु प्रो. राय से राजस्थान समाजशास्त्र परिषद के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

सीकर।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर के कुलगुरु प्रो. (डॉ) अनिल कुमार राय से सोमवार को राजस्थान समाजशास्त्र परिषद जयपुर के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। पदाधिकारियों ने शेखावाटी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस कराने का प्रस्ताव रखा।

इस अवसर पर राजस्थान समाजशास्त्र परिषद,जयपुर के अध्यक्ष डॉ सुशील त्यागी और सचिव डॉ. सुबोध कुमार ने इंटर डिसिप्लिनरी(अंतरविषयक) कॉन्फ्रेंस  के विषय और तारीख पर विचार विमर्श किया गया। चर्चा के ​दौरान दिसंबर के तीसरे सप्ताह में परिषद की 31वीं कॉन्फ्रेंस आयोजित कराने का प्रस्ताव रखा गया। कुलगुरु प्रो. (डॉ) अनिल कुमार राय ने बताया कि शेखावाटी विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस शैक्षणिक आयोजन से न केवल विश्वविद्यालय को बल्कि पूरे शेखावाटी क्षेत्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। यह आयोजन समाजशास्त्र और अन्य संबंधित विषयों के विद्वानों, शोधार्थियों और छात्रों के लिए ज्ञान और शोध के आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

उल्लेखनीय है कि परिषद की 30वीं अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस उदयपुर में जनवरी 2025 में आयोजित की गई ​थी। इस अवसर पर परिषद के आजीवन सदस्य डॉ. डीपी सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

Comments are closed.