शेखावाटी विश्वविद्यालय ने विजय दिवस पर शहीद नौरंग लाल नेहरा को किया याद …
कुलपति प्रो. अनिल राय और ग्रामवासियों ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित, कार्यक्रम में परिजन भी रहे उपस्थित
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर की ओर से सोमवार को विजय दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर कटराथल गांव स्थित शहीद स्मारक पर वीर शहीद नौरंग लाल नेहरा को याद किया गया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय समेत कई अधिकारियों और ग्रामवासियों ने कटराथल, शहीद स्मारक पर भारत-पाक युद्ध 1971 के वीर शहीद नौरंग लाल नेहरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और शहीद नेहरा के बलिदान को याद किया गया।

कटराथल के शहीद नौरंग लाल नेहरा शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी महेंद्र कुमार शर्मा, शिक्षाविद बनवारीलाल नेहरा,शहीद के भ्राता प्रेम सिंह नेहरा एवं शहीद के सुपुत्र भागीरथ नेहरा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डिप्टी रजिस्ट्रार एकेडमिक डॉ. रविन्द्र कटेवा, परीक्षा प्रभारी अरिंदम बासु, सहायक कुलसचिव परीक्षा डॉ. संजीव कुमार एवं ग्राम कटराथल के स्थानीय निवासियों एवं विद्यार्थियों आदि ने विजय दिवस पर शहीद का भावपूर्ण स्मरण किया।
उल्लेखनीय है कि हर साल 16 दिसंबर को देश में विजय दिवस मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन वर्ष 1971 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। 16 दिसंबर को उन वीर सैनिकों और नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है जिन्होंने इस युद्ध में अपनी जान कुर्बान कर दी।
Comments are closed.