श्रीकृष्ण सत्संग बालिका महाविद्यालय में नेत्र रोग जांच शिविर…

250 विद्यार्थियों और स्टाफ की आंखों की जांच, 60 को चश्मे के नंबर

श्रीकृष्ण सत्संग बालिका महाविद्यालय में 16 और 17 दिसंबर को दो दिवसीय नेत्र रोग जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 250 विद्यार्थियों और स्टाफ की आंखों की जांच की गई। शिविर के दौरान 60 लोगों को चश्मे के नंबर दिए गए। यह शिविर ‘विजन फॉर एजुकेशन-बैटर विजन फॉर बैटर एजुकेशन’ के तहत साईं कृपा आई सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा लगाया गया था।

डॉ. विनी सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों में चश्मे के नंबर आने की संख्या आश्चर्यजनक थी, क्योंकि कई विद्यार्थियों को सिर दर्द, धुंधली दृष्टि, और आंखों में पानी आने जैसी समस्याएं थी। वे इसे समझ नहीं पा रहे थे, जिससे उनकी पढ़ाई में भी ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो रही थी।

Comments are closed.