श्रीगंगानगर-बांद्रा ट्रेन में देरी, 9 और 12 दिसंबर को बदलेगा समय…

मदार-पालनपुर रेलखंड पर काम के चलते प्रभावित रहेगा संचालन

सीकर के रास्ते चलने वाली श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन 9 और 12 दिसंबर को देरी से चलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने जानकारी दी कि मदार-पालनपुर रेलखंड पर पुलों के रखरखाव के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते 9 दिसंबर को ट्रेन श्रीगंगानगर से 4.30 घंटे और 12 दिसंबर को 3 घंटे की देरी से रवाना होगी।

आमतौर पर यह ट्रेन श्रीगंगानगर से रात 11 बजे रवाना होकर सुबह 6:55 बजे सीकर पहुंचती है। इस दौरान ट्रेन सीकर में 5 मिनट रुकने के बाद आगे बढ़ती है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के समय की पुष्टि करने की अपील की है।

Comments are closed.