श्रीमाधोपुर विद्यालय में बीआईएस मानक लेखन प्रतियोगिता आयोजित…

विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, मानक उत्पादों की गुणवत्ता पर चर्चा

प्रधानमंत्री श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीमाधोपुर में गुरुवार को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) शाखा जयपुर के तत्वावधान में मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का संचालन बीआईएस क्लब प्रभारी व्याख्याता धन्नाराम जाट ने किया, जिसमें मानक क्लब के सदस्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुनीता सैनी (कक्षा 11सी), द्वितीय स्थान खुशबू सैनी (कक्षा 11बी), तृतीय स्थान मनीषा सैनी (कक्षा 11ए) और चतुर्थ स्थान करिश्मा सैनी (कक्षा 9ए) ने प्राप्त किया। उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव ने विजेताओं को कॉपी, पेन और ज्योमेट्री बॉक्स देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बीआईएस के महत्व और उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ‘बीआईएस केयर’ एप का उपयोग करने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में कई शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments are closed.