श्री कल्याण आरोग्य सदन सांवली स्कूल आफ नर्सिंग में प्रेशर पार्टी का आयोजन…
छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति
बजाज ग्राम सांवली स्थित श्री कल्याण आरोग्य सदन स्कूल आफ नर्सिंग व कालेज आफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में फ्रेशर्स पार्टी,, प्रारंभ,, का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्री कल्याण आरोग्य सदन स्कूल आफ नर्सिंग के प्रिंसिपल मनीष शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सदन के मंत्री कांता प्रसाद मोर ने की। मुख्य अतिथि राजकीय कामर्स कालेज की प्राचार्य डॉ सुनीता पांडे ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया।
इसके पश्चात छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। स्वागत भाषण के दौरान सदन के मंत्री कांता प्रसाद मोर ने सदन के संस्थापक मंत्री श्री बद्री नारायण सोडाणी को याद करते हुए कहा कि उनेक द्वारा लगाया गया पौधा जिसे बाद में पूर्व मंत्री सांवर मल मोर ने सिंचा जो आज पूर्ण रूप से वृक्ष बनकर गरीब व जरुरतमंद लोगों की सेवा का मुख्य केंद्र बना है।सदन के ट्रस्टी बुनियादी अली कुरैशी ने पीड़ितों को समर्पित उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ सुनीता पांडे ने कहा कि विधार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मंच संचालन अंतिम वर्ष की छात्रा दीक्षा कुमावत व छात्र तेजेंद्र सिंह शेखावत द्वितीय वर्ष छात्रा अंजू व छात्र प्रणव ने किया। नवागंतुक छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रशासनिक अधिकारी सज्जन सिंह शेखावत ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। एवं सभी छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
Comments are closed.