श्री गणेश व श्रीश्याम मंदिर पर बाबा श्याम का 11वां वार्षिकोत्सव मनाया गया…
श्याम भक्तों ने भजनों के साथ उत्सव का आनंद लिया
झुंझुनूं शहर के बस स्टेंड पर स्थित श्री गणेश व श्रीश्याम मंदिर पर बाबा श्याम का 11वां वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं और श्याम भक्तों ने बाबा श्याम की ज्योत प्रकट होने के बाद कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां का आनंद लिया। भजन मंडली समिर म्युजिकल ग्रुप के कमलेश खेतड़ी और सिद्धार्थ चनाना ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे मंदिर का माहौल भक्तिमय हो गया। श्याम भक्तों ने जयकारों से मंदिर को गूंजायमान कर दिया।
उत्सव के दौरान शुक्रवार शाम को भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जहां भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
Comments are closed.