संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने शिवसिंहपुरा जेल का निरीक्षण किया…

सुरक्षा और सुविधाओं में सुधार के निर्देश

संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने शुक्रवार को शिवसिंहपुरा जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जिला कारागृह अधीक्षक को कई सुधारात्मक निर्देश दिए। उन्होंने बैरक नंबर 6 और 7 में कोट यार्ड बनवाने और सीसीटीवी कैमरों का विस्तार तुरंत करने के आदेश दिए।

सफाई और भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण

आयुक्त ने जेल परिसर की सफाई व्यवस्था, रसोई घर और बंदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन के मानकों को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जेल सुविधाओं का जायजा

निरीक्षण के दौरान जेल डिस्पेंसरी, कैंटीन, वीसी रूम, बंदियों से मुलाकात के लिए बने कक्ष और महिला बंदी वार्ड की भी समीक्षा की गई। उन्होंने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए अधीक्षक को निर्देशित किया।

सुरक्षा पर विशेष ध्यान

संभागीय आयुक्त ने जेल में सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। सीसीटीवी कवरेज को बढ़ाने और बैरकों में सुरक्षा मानकों को मजबूत करने का आदेश दिया।

Comments are closed.