सड़क सुरक्षा जागरूकता: सीकर में निकलेगा कैंडल मार्च…
दुर्घटनाओं में मृतकों को श्रद्धांजलि, सड़क सुरक्षा के लिए अपील
सीकर जिला प्रशासन सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की याद में रविवार को कैंडल मार्च का आयोजन करेगा। यह मार्च मारू स्कूल से रामलीला मैदान तक निकाला जाएगा, जहां मृतकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं की रोकथाम करना है। रामलीला मैदान में जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक की। आरटीओ वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस पहल से सड़क हादसों में कमी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को संबल प्रदान करना भी कार्यक्रम का उद्देश्य है। बैठक में कई अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments are closed.