समरस सनातन यात्रा में संतों का सम्मान, वाल्मीकि समाज ने किया अभिनंदन…

संतों ने सामूहिक भोजन में हिस्सा लिया, समाज ने उठाई पार्क बनाने की मांग

झुंझुनूं: समरस सनातन यात्रा में शामिल संतों ने मंगलवार को वाल्मीकि परिवार के घर पर सामूहिक भोजन किया। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज ने संतों का सम्मान किया। यात्रा में शामिल संत दिनेशगिरी महाराज और महावीर जत्ती महाराज शहर की रोड दो की वाल्मीकि बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने गणेश नारायण डुलगच के घर पर भोजन किया।

संतों का सम्मान एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक लक्ष्मीकांत डूलगच के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर संघ के विभाग प्रचारक मुकेश और जिला कार्यवाह योगेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। वाल्मीकि समाज ने संतों को माला पहनाकर और महर्षि वाल्मीकि का चित्र देकर सम्मानित किया। समाज के प्रतिनिधियों ने संतों से वाल्मीकि पार्क और सर्किल बनाने की मांग की। संत दिनेशगिरी महाराज ने कहा कि वाल्मीकि समाज हमेशा सनातन धर्म का रक्षक रहा है।

इसके अलावा, भाजपा नेता मुरारी सैनी के नेतृत्व में मोतीसिंह की ढाणी में भी संत दिनेशगिरी महाराज का अभिनंदन किया गया। बगड़ रोड स्थित गणेश मंदिर के दर्शन करने के बाद उन्हें साफा, माला, अंग वस्त्र और भगवान गणेश की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उमाशंकर महमिया, रामगोपाल महमिया, बजरंगलाल सैनी, महेश सैनी और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Comments are closed.