सरकारी अस्पताल में युवती से रेप, दो सगे भाई गिरफ्तार…

नशीला पदार्थ पिलाकर किया था दुष्कर्म, युवती को धमकाकर किया शारीरिक शोषण

कोतवाली पुलिस ने सरकारी अस्पताल में युवती से नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों, सुमित और संजीव को बुधवार को कोर्ट में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया।

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि जुलाई 2024 में उसके पिता का इलाज कराने वह राजकीय बीडीके अस्पताल गई थी। जहां डॉक्टर ने उसके पिता को आईसीयू में भर्ती किया। रात के समय अस्पताल में ड्यूटी पर कार्यरत कंपाउंडर (नर्सिंग स्टूडेंट) संजीव कुमार ने चाय लाकर पीने के लिए दी, जिसके बाद युवती का शरीर घबराने लगा और उसने संजीव की सलाह पर उसके कोटेज में जाकर सोने का निर्णय लिया।

रात में दो बजे के आसपास जब वह जागी तो उसने पाया कि संजीव कुमार उसके साथ गलत हरकत कर रहा था और विरोध करने पर मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने युवती की अश्लील वीडियो और फोटो बना लीं और उसे धमकाकर कई बार शारीरिक शोषण किया। बाद में संजीव ने शादी का झांसा देकर उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर बलात्कार किया। इसके बाद, संजीव का छोटा भाई सुमित भी युवती के साथ दुष्कर्म में शामिल हुआ।

सुमित और संजीव के खिलाफ 20 वर्षीय युवती ने कई बार रिपोर्ट में दुष्कर्म की घटनाओं का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed.