सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड, सीकर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री तक गिरा…
उत्तर भारत से आई ठंडी हवाओं ने मौसम को किया और सर्द
सीकर में तेज सर्द हवाओं के चलते ठंड ने अपना प्रभाव बढ़ा दिया है। कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो बुधवार के 7.8 डिग्री की तुलना में काफी कम है। लगातार गिरते तापमान और सुबह के कोहरे के बीच लोगों ने कड़ाके की धूप का सहारा लिया। बुधवार को चली उत्तरी हवाओं ने भी जमकर ठिठुरन बढ़ाई।
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तरी भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव कम होने के बाद अब राजस्थान में सर्द हवाओं का असर बढ़ेगा। जयपुर मौसम केंद्र ने बताया कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है, साथ ही आंशिक कोहरा भी छाने की संभावना है। लोगों को सुबह की कड़क धूप से फिलहाल थोड़ी राहत मिली है।
Comments are closed.