सांगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया पर भड़काऊ बयान का मामला दर्ज…
सेड़वा जनसभा में विवादित बयान के बाद विधायक पर CID-CB करेगी जांच
राजस्थान कांग्रेस के यूथ प्रदेशाध्यक्ष और सांगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का मामला दर्ज हुआ है। 30 नवंबर को बाड़मेर जिले के सेड़वा में आयोजित जनसभा में पूनिया ने कथित तौर पर अधिकारियों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था, “अधिकारी ज्यादा परेशान करे तो ठोक (पीट) लिया करो, बाकी हम संभाल लेंगे।” इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया।
सोमवार को जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार ने बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीणा को कानूनी राय लेकर मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद सेड़वा थाने में विधायक पूनिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जिसकी जांच CID-CB को सौंपी गई है। पूनिया ने अपने भाषण में नशे के बढ़ते प्रभाव और रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा था। उनके बयान को प्रथम दृष्टया अपराध के लिए उकसाने वाला माना गया है।
Comments are closed.