सादुलपुर में महिला तस्कर गिरफ्तार, 20 किलो डोडा पोस्त बरामद…

पुलिस ने चलाया अभियान, एक आरोपी फरार

सादुलपुर में डोडा पोस्त की तस्करी करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। महिला के पास से 20.200 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को एनएच 52 पर गश्त की जा रही थी, तभी इंदासर बस स्टैंड पर एक महिला संदिग्ध अवस्था में नजर आई।

पुलिस ने महिला माया देवी (60) पत्नी राकेश कुमार, निवासी मुल्लनपुर, लुधियाना की तलाशी ली, तो उसके पास से डोडा पोस्त बरामद हुआ। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और डोडा पोस्त को जब्त कर लिया गया। इस दौरान, पुलिस टीम को देख एक आरोपी फरार हो गया, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। मामले की जांच हमीरवास थाने के फरमान खान द्वारा की जा रही है।

Comments are closed.