सिद्धपीठ श्री झल्डा वाले बालाजी धाम में तृतीय वार्षिक महोत्सव…

24 दिसंबर से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

सिद्धपीठ श्री झल्डा वाले बालाजी धाम कंवरपुरा रोड नाथावतपुरा में तृतीय वार्षिक महोत्सव के तहत 24 दिसंबर से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा की पूर्णाहुति 31 दिसंबर को होगी। सोमवार को शहर के गोविंददेव मंदिर परिसर में इस कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया।

इस अवसर पर कथावाचक पथिका आचार्य कुलदीप शास्त्री, श्री कल्याण आरोग्य सदन सांवली के मंत्री कांता प्रसाद मोर, पं. रामस्वरूप शर्मा, पुजारी राजेश शर्मा, नरेश सैन, पं. देवकीनंदन शर्मा और कैलाश जांगिड़ सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने कथा को लेकर शहर और गांवों के मंदिर मठों सहित अतिथियों को पीले चावल और निमंत्रण पत्र वितरित किए।

Comments are closed.