सिवाना पुलिस ने सात महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया…

राह चलते मारपीट और गाड़ी जलाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

सिवाना पुलिस ने सात महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर दिलीपसिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम था और वह सिवाना थाने के टॉप-10 वांछितों में शामिल था। थानाधिकारी दिनेश डांगी के अनुसार, 5 मई को सुमेरनाथ और उनके भाई जयंतीनाथ पर रास्ते में दिलीपसिंह और उसके साथियों ने हमला किया। आरोपियों ने गाड़ी में पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी और लोहे के सरिए व हथोड़े से जयंतीनाथ पर जानलेवा हमला किया, जिससे उनके दोनों हाथ और पांव फ्रैक्चर हो गए।

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की और आरोपी महिपालसिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। वहीं, दिलीपसिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जिला, राज्य और आसपास के क्षेत्रों में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मंगलवार को दिलीपसिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ सिवाना में 6 और झंवर व भीनमाल में एक-एक मामला पहले से दर्ज है।

Comments are closed.