सीएचएस के विद्यार्थियों का इंटरनेशनल कंप्यूटर साइंस ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन, गोल्ड मेडल से बढ़ाया गौरव
सीएचएस के विद्यार्थियों का इंटरनेशनल कंप्यूटर साइंस ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन, गोल्ड मेडल से बढ़ाया गौरव
सीएचएस के विद्यार्थियों का इंटरनेशनल कंप्यूटर साइंस ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन, गोल्ड मेडल से बढ़ाया गौरव
सीकर
सीएलसी द्वारा संचालित प्री फाउंडेशन विंग सीएलसी हाई स्कूल (सीएचएस) के विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल कंप्यूटर साइंस ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता का परिचय दिया है। प्री फाउंडेशन ऐकडेमिक हेड नीलेश पिलानिया ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सीएचएस के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों कनिष्क बुल्डक, रियांश बुगालिया, आयुष, फरहान, नितिन कुमार और पलक ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय और संस्था का नाम गौरवान्वित किया है। निलेश ने बताया कि इस प्रकार की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सफलता सीएचएस की मजबूत शैक्षणिक प्रणाली, अनुभवी शिक्षक टीम और प्रतियोगी माहौल का परिणाम है। यहाँ विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही तकनीकी विषयों, तार्किक क्षमता और विश्लेषणात्मक सोच को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे वे ऐसे मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाते हैं।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। सीएलसी परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और वे भी आगे बढ़कर अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे। सीएचएस द्वारा निरंतर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की सशक्त तैयारी प्रदान की जा रही है, जिससे वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं और सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।
Comments are closed.