सीएलसी हाई स्कूल में ‘ट्रांसफ़ॉर्मेटिव ट्यूजडेज़’ के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

सीएलसी हाई स्कूल में ‘ट्रांसफ़ॉर्मेटिव ट्यूजडेज़’ के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

सीएलसी हाई स्कूल में ‘ट्रांसफ़ॉर्मेटिव ट्यूजडेज़’ के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
सीकर।

सीएलसी द्वारा संचालित राजस्थान बोर्ड के प्रतिष्ठित विद्यालय सीएलसी हाई स्कूल में राज्यव्यापी फ्लैगशिप कार्यक्रम “ट्रांसफ़ॉर्मेटिव ट्यूजडेज़” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली किशोरों को उनके विधिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं समसामयिक सामाजिक एवं कानूनी मुद्दों के प्रति जागरूक करना रहा। विस्तृत जानकारी देते हुए सीएलसी पीआरओ अनिल शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम माननीय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायालय एवं अध्यक्ष, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशन में राज्यभर में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सीएलसी हाई स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश एवं मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के माननीय सदस्य श्री विनोद कुमार गिरी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान न्यायाधीश श्री गिरी ने विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक नागरिक के लिए अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को विशेष रूप से साइबर क्राइम के प्रति सतर्क रहने की सलाह देते हुए इसके विभिन्न प्रकारों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, फेक कॉल्स, सोशल मीडिया फ्रॉड जैसी घटनाएँ तेजी से बढ़ रही हैं, ऐसे में विद्यार्थियों को जागरूक रहना चाहिए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना संबंधित प्राधिकरण को देनी चाहिए। उन्होंने यह भी समझाया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर अपराध हो जाए, तो उसे घबराने की बजाय उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए समय पर शिकायत दर्ज करवानी चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में कानून के महत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी के प्रति भी जागरूक किया गया। वक्ता ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे न केवल स्वयं जागरूक बनें, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी इन महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकगण ने भी विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाई और विषय से संबंधित अनेक प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक संदेश के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को जागरूक, जिम्मेदार और कानून का पालन करने वाला नागरिक बनने का संकल्प दिलाया गया।

Comments are closed.