सीएलसी हाई स्कूल में मेडिटेशन सेमिनार आयोजित, विद्यार्थियों को मिला एकाग्रता और मानसिक संतुलन का संदेश
सीएलसी हाई स्कूल में मेडिटेशन सेमिनार आयोजित, विद्यार्थियों को मिला एकाग्रता और मानसिक संतुलन का संदेश
सीएलसी हाई स्कूल में मेडिटेशन सेमिनार आयोजित, विद्यार्थियों को मिला एकाग्रता और मानसिक संतुलन का संदेश
सीकर
सीएलसी द्वारा संचालित राजस्थान बोर्ड के प्रतिष्ठित विद्यालय सीएलसी हाई स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए एक विशेष मेडिटेशन सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक एकाग्रता बढ़ाना, तनाव कम करना और सकारात्मक सोच विकसित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित आयुर्वेद एवं पंचकर्म विशेषज्ञ मोहित भाई काचा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मेडिटेशन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान और योग के माध्यम से विद्यार्थी न केवल अपनी एकाग्रता बढ़ा सकते हैं, बल्कि परीक्षा के तनाव को भी आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सरल और प्रभावी ध्यान तकनीकों का अभ्यास भी करवाया। इस अवसर पर डॉ. रवीन्द्र नारनौलिया, प्रेमनारायण शर्मा एवं कुशल अग्रवाल ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच और मानसिक संतुलन के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सीएचएस ऐकडेमिक हेड जितेंद्र बाजिया ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके मानसिक एवं नैतिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं। सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ध्यान की विभिन्न तकनीकों को सीखकर उसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
Comments are closed.