सीकर और नीमकाथाना में स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम का चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न…

शिक्षकों को बनाया जाएगा स्वास्थ्य एंबेसडर, विद्यार्थियों के पोषण और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

सीकर और नीमकाथाना जिले में “स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस” कार्यक्रम के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन डाइट संस्थान में किया गया। डाइट प्रधानाचार्य राजेंद्र मील ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में एक महिला और एक पुरुष शिक्षक को स्वास्थ्य एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा, कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों में से प्रत्येक कक्षा से दो मैसेंजर बनाए जाएंगे, जो स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को पोर्टल पर अपडेट करेंगे और उनके सुधार के लिए प्रयास करेंगे।

पहली बार स्वास्थ्य पर केंद्रित प्रशिक्षण

स्टेट रिसोर्स ग्रुप के प्रशिक्षक राज कमल जाखड़ ने कहा कि यह पहली बार है जब सीकर जिले में शिक्षा पद्धति से हटकर विद्यार्थियों के पोषण और स्वास्थ्य पर आधारित प्रशिक्षण दिया गया है। इस प्रशिक्षण में 12 ब्लॉकों के 47 संभागों को तैयार किया गया, जो ब्लॉक स्तर पर जाकर आगे प्रशिक्षण देंगे।

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख हस्तियां

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेंद्र मील के साथ वरिष्ठ व्याख्याता सुनीता झूरिया, मामराज ढाका, अर्जुन सिंह, राजेंद्र कुमार, सरोज देवी, अनिता कुमारी और किरण कुमारी जैसी कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।

Comments are closed.