सीकर: कलेक्टर ने 17 दिसंबर के राज्य सरकार कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की….

लाभार्थियों की सूची 8 दिसंबर तक जमा कराने के निर्देश

सीकर में राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर 17 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम के संबंध में कलेक्टर मुकुल शर्मा ने शनिवार को समस्त एसडीएम और विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने 6 विधानसभा क्षेत्रों से 12,000 लाभार्थियों को जयपुर में पीएम मोदी के समारोह में भेजने का लक्ष्य निर्धारित किया। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को 45 बसें आवंटित की जाएंगी।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि लाभार्थियों की सूची, जिसमें ग्राम पंचायत और मोबाइल नंबर सहित जानकारी हो, संबंधित उपखंड अधिकारियों को 8 दिसंबर तक जमा कराई जाए। इस कार्य को विभिन्न विभागों के जिला परियोजना प्रबंधक, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, श्रम विभाग और जिला रोजगार कार्यालय को सौंपा गया। इसके साथ ही, पानी, लंच, नाश्ते और मेडिकल सेवाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। ट्रैफिक व्यवस्था और लाभार्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए अन्य जरूरी उपायों पर भी चर्चा की गई।

Comments are closed.