सीकर: किसान सम्मेलन में प्रगतिशील किसानों का सम्मान…

सरकार की योजनाओं के लाभ से किसानों को बढ़ावा, वर्चुअल संवाद से सीएम ने की प्रेरणा देने की कोशिश

राजस्थान सरकार के कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर सीकर के कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ। पलसाना में वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पलसाना के किसानों भंवर सिंह और गोविंद सिंह से संवाद करते हुए उन्हें उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।

सम्मेलन के दौरान जिला कलक्टर मुकुल शर्मा ने प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कृषि विभाग की योजनाओं के तहत उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसानों में पद्मश्री सुण्डाराम वर्मा सहित अन्य कई किसानों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खंडेला विधायक सुभाष मील, दांतारामगढ़ एसडीएम मोनिका सामोर, तहसीलदार महिपाल सिंह राजावत समेत कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments are closed.