सीकर के लोसल क्षेत्र में युवक की मौत, जहरीला पदार्थ खाने से हुई आत्महत्या…
पेंटर युवक की जहर खाने से हुई दर्दनाक मौत
सीकर के लोसल क्षेत्र में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 37 वर्षीय जगदीश पुत्र हरदेवाराम के रूप में हुई है, जो पेंटर का काम करता था। जानकारी के अनुसार, आज सुबह घरवालों को जब युवक के जहर खाने का पता चला, तो उसे साथी और परिवार वाले सीकर के एसके हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक आज सुबह काम पर जाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही उसने जहर खा लिया। मृतक के दो बच्चे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
Comments are closed.