सीकर को संभाग और नीमकाथाना को जिला निरस्त करने पर वकीलों का विरोध प्रदर्शन…

अभिभाषक संघ ने सरकार के फैसले को अन्याय करार देते हुए दी आंदोलन की चेतावनी

सीकर अभिभाषक संघ ने सीकर को संभाग और नीमकाथाना को जिला निरस्त करने के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को वकीलों ने जिला कलेक्ट्रेट में जोरदार नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। महासचिव नरेश कुमार भूकर ने इसे शेखावाटी क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय बताया।

वकीलों ने कहा कि पिछली सरकार ने सीकर को संभाग और नीमकाथाना को जिला बनाने की घोषणा के साथ अधिसूचना भी जारी की थी। इस दौरान प्रशासनिक ढांचे का निर्माण शुरू हो चुका था, जिसमें संभागीय आयुक्त, पुलिस आईजी और अन्य अधिकारियों की नियुक्तियां हुई थीं। अब इन व्यवस्थाओं को खत्म कर जयपुर पर निर्भरता बढ़ा दी गई है। वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस आदेश को रद्द नहीं करती, तो अभिभाषक संघ उग्र आंदोलन करेगा।

Comments are closed.