सीकर जिला शिक्षा अधिकारी का शिक्षकों ने किया घेराव…
राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) द्वारा 6 दिसम्बर को शिक्षा विभाग द्वारा नियम विरुद्ध अधिशेष शिक्षकों के किये गये पदस्थापन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का किया गया घेराव
प्रवक्ता नोलाराम जाखड़ ने बताया कि जिला अध्यक्ष विनोद पूनिया के नेतृत्व में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व प्रताड़ित शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिला शिक्षा अधिकारी के तानाशाही व मनमाने रवैए को देखते हुए कार्यालय का घेराव किया। जिला मंत्री नागरमल गढ़वाल ने शिक्षकों की परिवेदना को लेकर संगठन के प्रदर्शन के कार्यक्रम के बारे में अधिकारी को सूचना दे दी थी लेकिन शिक्षकों के आने से पहले ही जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय छोड़कर चले गए। इससे गुस्साए शिक्षकों ने कार्यालय में धरना शुरू कर दिया। रात 8 बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी के आने तक धरना जारी रहा । प्रदेश महामंत्री उपेंद्र शर्मा, प्रदेश संयोजक पोखर मल, जिला संघर्ष समिति संयोजक फारूक अली, सुमन भानुका, अंजू देवी, राजबाला चौधरी, मघाराम बुरड़क, राजेश भास्कर, झाबर सिंह, राजेन्द्र नैण, हरलाल सिंह, श्री चंद महण, कैलाश नेहरा, श्रवण सिंह धायल आदि के नेतृत्व में शिक्षक रात तक जिला शिक्षा अधिकारी से वार्ता में शामिल हुए।
Comments are closed.