सीकर-झुंझुनूं-सूरजगढ़ स्टेट हाईवे पर फास्ट टैग सिस्टम लागू…

मैन्युअल टोल वसूली बंद, आरएसआरडीसी ने कलेक्शन का जिम्मा संभाला

आरएसआरडीसी ने सीकर-झुंझुनूं-सूरजगढ़ स्टेट हाईवे 8 पर गुरुवार से फास्ट टैग सिस्टम लागू कर दिया है। अब इस हाईवे के तीनों टोल बूथ पर मैन्युअल टोल वसूली बंद कर दी गई है, और टोल केवल फास्ट टैग से ही कटेगा। इसके साथ ही आरएसआरडीसी ने टोल कलेक्शन की जिम्मेदारी भी अपने हाथों में ले ली है, जो पहले मैसर्स गैलेक्सी माइनिंग एंड रॉयल्टीज कंपनी के पास थी।

आरएसआरडीसी द्वारा यह कदम तब उठाया गया जब कंपनी से संबंधित शिकायतों की जांच के बाद कलेक्शन व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता महसूस हुई। अब दादिया, ढिगाल कुआं स्टेंड और सूरजगढ़ के रघुनाथपुरा स्थित टोल बूथों पर टोल वसूली की जिम्मेदारी आरएसआरडीसी ने खुद संभाल ली है।

आरएसआरडीसी के प्रोजेक्ट निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि अब टोल वसूली केवल फास्ट टैग के जरिए होगी, और वाहन चालकों की मदद के लिए तीन टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा, यदि फास्ट टैग से संबंधित कोई समस्या होती है तो वाहन चालक 18001800046 पर संपर्क कर सकते हैं।

Comments are closed.