सीकर: ट्रैफिक इंचार्ज पर कॉन्स्टेबल ने लगाए प्रताड़ना के आरोप…

लाइन हाजिर के आदेश के बाद कॉन्स्टेबल ने दी आत्महत्या की धमकी

सीकर में ट्रैफिक इंचार्ज सुरेंद्र सिंह पर एक कॉन्स्टेबल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कॉन्स्टेबल दीपाराम ने जिला पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट सौंपते हुए बताया कि उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है और आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। घटना 14 दिसंबर की है, जब दीपाराम की ड्यूटी जाट बाजार में थी। वहां एक कार ड्राइवर ट्रैफिक स्टाफ के साथ विवाद कर रहा था, जिसके बाद दीपाराम ने स्थिति संभालने की कोशिश की।

रिपोर्ट के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर ट्रैफिक इंचार्ज ने बिना किसी स्पष्ट कारण के दीपाराम को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन भेज दिया। इस दौरान हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार ने भी इंचार्ज को बताया कि दीपाराम की कोई गलती नहीं है। बावजूद इसके, दीपाराम पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। कॉन्स्टेबल का आरोप है कि ट्रैफिक इंचार्ज की प्रताड़ना के कारण वह मानसिक दबाव में है और आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर हो रहा है।

Comments are closed.