सीकर: मकान में चोरी, लाखों के जेवरात और कैश ले उड़े चोर…
लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने जांच शुरू की
सीकर के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में चोरों ने मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और कैश चोरी कर लिया। परिवार के लोग घर में सो रहे थे, और चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग गए।
बिरजू सिंह (30) निवासी बंजारा बस्ती ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह और उनके परिवार के सदस्य रात करीब 10 बजे सोने चले गए थे। इस दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़कर पेटी में रखे सोने के चार तोले, 1700 ग्राम चांदी के आभूषण और डेढ़ लाख रुपए की नकद राशि चुरा ली। जब परिवार के लोग जागे, तो कमरे में सामान बिखरा हुआ था और चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एएसआई महेश कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।
Comments are closed.