सीकर में ग्रीन हार्टफुलनेस रन का सफल आयोजन…

सीकर में हार्टफुलनेस वॉलंटियर्स ने किया सफल आयोजन

फिट इंडिया और भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से स्थानीय हार्टफुलनेस वॉलंटियर्स द्वारा आज ग्रीन हार्टफुलनेस रन का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सीकर के सांसद श्री अमराराम द्वारा रन को हरी झंडी दिखाकर किया गया।

इस आयोजन में करीब 600 प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया और स्वास्थ्य, पर्यावरण, और योग के महत्व को समझने का अवसर प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान हार्टफुलनेस वॉलंटियर्स द्वारा सभी उपस्थित लोगों के लिए ध्यान सत्र (मेडिटेशन सेशन) का भी आयोजन किया गया, जिसने सभी को मानसिक शांति और ऊर्जा प्रदान की। आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य और अध्यात्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित पर्यावरण को बढ़ावा देना था। इस सफल आयोजन के लिए प्रतिभागियों और आयोजकों ने मिलकर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

Comments are closed.