सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों की तरह स्थिर रहा। सुबह मौसम साफ होने के बावजूद तेज सर्दी का अहसास बना रहा। कृषि अनुसंधान केंद्र, फतेहपुर के आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन दिनों में तापमान में मामूली बदलाव हुआ है।
जयपुर मौसम केंद्र और विशेषज्ञों के अनुसार, आगामी तीन से चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है, और मौसम शुष्क रहेगा। विशेषज्ञों ने दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में ठंड के असर के बढ़ने की संभावना जताई है। सीकर में दिसंबर और जनवरी में न्यूनतम तापमान अक्सर जमाव बिंदु के नीचे चला जाता है, हालांकि इस सीजन में अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।
Comments are closed.