सीकर में निःशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 14 सितंबर को

सीकर में निःशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 14 सितंबर को

सीकर में निःशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 14 सितंबर को

सीकर। जिला अंधता निवारण समिति, सीकर एवं आई केयर हॉस्पिटल, सीकर के संयुक्त तत्वावधान में 14 सितंबर 2025 (रविवार) को एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर आई केयर हॉस्पिटल, सीकर में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में आए सभी मरीजों की नेत्र जांच डॉ. सोनाराम कुमावत, डॉ. अभिषेक वर्मा एवं उनकी चिकित्सकीय टीम द्वारा पूरी तरह निःशुल्क की जाएगी। शिविर का मुख्य उद्देश्य मोतियाबिंद जैसे रोगों की शीघ्र पहचान कर जरूरतमंद मरीजों को उपचार प्रदान करना है। डॉ. सोनाराम कुमावत ने जानकारी दी कि शिविर में मोतियाबिंद हेतु चयनित मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन 15 और 16 सितंबर को आई केयर हॉस्पिटल में किए जाएंगे। ऑपरेशन के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। यह शिविर समाज के उन वर्गों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा जो आर्थिक कारणों से नेत्र रोगों का इलाज नहीं करा पाते।

Comments are closed.