सीकर में पतंग लूटते समय 7 वर्षीय मासूम गाड़ी से टकराया, सिर में गंभीर चोट…
जयपुर में इलाज जारी, परिवार के लिए चिंता बढ़ी
6 दिसंबर को सीकर के लोसल थाना इलाके में एक दुखद घटना सामने आई, जब 7 वर्षीय शिवम बाकोलिया गाड़ी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। शिवम, जो तीसरी कक्षा में पढ़ता है, स्कूल से लौटने के बाद दोस्तों के साथ पतंग लूट रहा था। इस दौरान वह सड़क पार करते हुए पतंग की तरफ देख रहा था, तभी तेज रफ्तार गाड़ी आई और उससे टकराकर शिवम करीब 40 से 50 फीट दूर गिर पड़ा।
घटना में शिवम के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे सीकर के एस के अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया और फिर जयपुर रैफर कर दिया गया। फिलहाल, उसका इलाज जयपुर में जारी है। शिवम के फूफा श्रवण कुमार ने बताया कि शिवम के पिता करीब दो साल से लापता हैं, और अब शिवम की स्थिति गंभीर है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है।
लोसल थाना के SHO सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Comments are closed.