सीकर के सेवा गांव में युवक के शव मिलने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी ने ही गुस्से में अपने पति की हत्या की थी। पुलिस के अनुसार, घरेलू विवाद के बाद आरोपी महिला ने लोहे की पाइप से अपने पति पर हमला किया और फिर मुंह दबाकर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद महिला ने शव को घर के बाहर सड़क किनारे रख दिया और कमरे की सफाई कर दी।
घटना के बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए और पत्नी से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। इस सफलता में हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार और भगवानी देवी का अहम योगदान रहा।
Comments are closed.