सीकर में पहली बार पित्ताशय के कैंसर की सफल सर्जरी

सीकर में पहली बार पित्ताशय के कैंसर की सफल सर्जरी

सीकर में पहली बार पित्ताशय के कैंसर की सफल सर्जरी

चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। सीकर में पहली बार पित्ताशय (Gall Bladder) के कैंसर की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई है।

दरअसल, 35 वर्षीय महिला लंबे समय से पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में दर्द, भूख न लगना और वजन कम होने की समस्या से जूझ रही थी। उसने सीकर के प्रसिद्ध गैस्ट्रोसर्जन डॉ. विक्रम सिंह सोढा से परामर्श लिया। जांच के दौरान सीटी स्कैन में पित्ताशय के कैंसर (Gall Bladder Neck Cancer) का पता चला।

मरीज ने Radical Cholecystectomy with CBD excision, Roux en Y Hepatico-Jejunostomy जैसी जटिल सर्जरी करवाई। यह सर्जरी के.जी.एन. अस्पताल, सीकर में करीब 6 घंटे तक चली। सफल ऑपरेशन के बाद मरीज को मात्र पांचवे दिन ही छुट्टी दे दी गई।
मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है और सामान्य जीवन जी रही हैं।

यह उपलब्धि न सिर्फ सीकर बल्कि पूरे शेखावाटी क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। क्योंकि अब पेट से संबंधित कैंसर जैसी जटिल बीमारियों का आधुनिक इलाज यहीं संभव है।

इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय जाता है डॉ. विक्रम सिंह सोढा, डॉ. शरद, डॉ. फिरोज, डॉ. हेमराज सैनी, प्रदीप, दिनेश, और शुभम को, जिन्होंने टीमवर्क के दम पर इस कठिन ऑपरेशन को अंजाम दिया।

Comments are closed.