उत्तरी हवाओं के दबाव में कमी आने के बाद सीकर जिले में रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज न्यूनतम तापमान मामूली बढ़त के साथ 8 डिग्री पर पहुंच गया। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, आगामी 2-3 दिनों तक जिले में तापमान स्थिर रहेगा और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
सर्दी का असर जारी, धुंध और तेज धूप का मिश्रण
हालांकि तापमान बढ़ा है, लेकिन सर्दी का प्रभाव बना हुआ है। ग्रामीण इलाकों में सुबह हल्की धुंध देखी जा रही है, जबकि दोपहर में तेज धूप लोगों को राहत दे रही है। कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री और अधिकतम 30.5 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को यह 7.4 और 30.4 डिग्री था।
ठंड बढ़ने के संकेत
मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दिसंबर और जनवरी में जिले में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस सीजन में अब तक सबसे कम तापमान 6 डिग्री दर्ज हुआ है। उत्तरी हवाओं के दबाव में बढ़ोतरी होने पर तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है। दिसंबर-जनवरी में कई बार पारा शून्य के नीचे जाने की संभावना भी बनी रहती है।
Comments are closed.