सीकर में ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन…
राज्य सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित हुई मैराथन और प्रदर्शनी
राजस्थान सरकार के कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर सीकर में ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन एसके स्कूल से शुरू होकर कल्याण सर्किल होते हुए डाक बंगला में समाप्त हुई। जिला कलक्टर मुकुल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की। इस आयोजन में स्कूलों के छात्रों और शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय प्रदर्शनी और 11 बजे से युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ। रोजगार उत्सव के वर्चुअल कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में युवाओं को रोजगार से संबंधित जानकारी और अवसरों के बारे में बताया गया।
Comments are closed.