सीकर में विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि…

1971 के युद्ध की ऐतिहासिक जीत का स्मरण

सीकर के शहीद स्मारक पर विजय दिवस बड़े ही गर्व और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, सैनिकों, और पूर्व सैनिकों ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने 1971 के युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक जीत और बांग्लादेश के निर्माण की कहानी को याद किया।

रिटायर्ड कर्नल जगदेव सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर 1971 को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को झुकने पर मजबूर कर दिया। इस युद्ध के दौरान 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा सैन्य आत्मसमर्पण था। पूर्व सांसद सुमेधानंद ने इस युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी से ही बांग्लादेश का स्वतंत्रता सपना साकार हुआ।

Comments are closed.