सीकर में शीतलहर का अलर्ट, न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के करीब…
फसलों पर जमी ओस, अगले तीन दिन और बढ़ेगी ठंड
सीकर में ठंड का असर गहराता जा रहा है, जहां आज न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह 3 डिग्री के करीब पहुंच गया। सुबह के समय फसलों पर ओस की बूंदें जमी हुई देखी गईं, जो शीतलहर की शुरुआत का संकेत है। कृषि अनुसंधान केंद्र, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जयपुर मौसम केंद्र ने 10 से 12 दिसंबर तक जिले में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने और उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की और गिरावट हो सकती है। इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान 2 डिग्री 7 दिसंबर को दर्ज किया गया था। शीतलहर के साथ ठंड बढ़ने की संभावना को देखते हुए किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Comments are closed.