सीकर में ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आज न्यूनतम तापमान गिरकर 1 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। सुबह के समय शहर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद तेज सर्द हवाओं के चलते यह बदलाव देखा जा रहा है।
जयपुर मौसम केंद्र का कहना है कि 13 दिसंबर तक शीतलहर जारी रहेगी, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट का दौर बना रहेगा। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में आज का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बीते दिनों की तुलना में ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे लोगों को अब दोपहर के समय भी ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।
Comments are closed.