सीकर जिले में शीतलहर के चलते सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। आज फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तापमान के जमाव बिंदु के नीचे पहुंचने से खेतों में पाइप, तारबंदी और फसलों पर बर्फ जम गई। सुबह के समय हल्के कोहरे और तेज ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक जिले में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
फतेहपुर और आसपास के क्षेत्रों में ठिठुरन के बीच दिन में धूप जरूर निकली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल पाई। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, 13 दिसंबर तक शीतलहर जारी रहेगी, जबकि 14 दिसंबर से तापमान में कुछ सुधार की संभावना है। लोग इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं।
Comments are closed.