सीकर में संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला…

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच

सीकर के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के सामने पाया गया। मृतक की पहचान 37 वर्षीय पूर्णाराम जाट निवासी सेवा गांव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी परिजनों ने सुबह करीब 4 बजे पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

सदर थाना पुलिस के इंस्पेक्टर इंद्रराज मरोड़िया ने बताया कि शव ग्रेवेल रोड के पास पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। मृतक के भतीजे प्रकाश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसमें परिवार ने हत्या का संदेह जताया है। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Comments are closed.