सीकर में सर्दी का बढ़ा असर, पारा गिरकर 2 डिग्री तक पहुंचा…

शीतलहर के चलते ठिठुरन बढ़ने की संभावना, 10 दिसंबर को अलर्ट

सीकर जिले में सर्दी का असर गहराने लगा है। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में आज न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे कम है। मौसम विभाग ने 10 दिसंबर को शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे दिन में भी सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन और बढ़ने की संभावना है। हल्का कोहरा छाने से सुबह की शुरुआत ठंडी और धुंधली हो रही है, जबकि फसलों पर ओस की बूंदें नजर आ रही हैं।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 8 और 9 दिसंबर को उत्तरी पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण सर्द हवाएं राजस्थान पहुंचेंगी। इसके चलते सीकर और आसपास के इलाकों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। पिछले दिनों के मुकाबले आज का मौसम ज्यादा ठंडा रहा, जहां पहले तापमान 6 डिग्री से ऊपर था। शीतलहर के प्रभाव से जनजीवन पर ठंड का असर और गहराने के आसार हैं।

Comments are closed.