Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
सीकर रेंज आईजी कार्यालय में बुधवार शाम सुरक्षा सखी पखवाड़े के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली चार सुरक्षा सखियों को सम्मानित किया गया। चूरू महिला थाने की सुरक्षा सखी उषा जांगिड़ को भी इस सम्मान के लिए चुना गया। महिला थाना एसएचओ करतार सिंह ने बताया कि उषा का रेंज स्तर पर चयन उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए किया गया।
रेंज आईजी सत्येंद्र सिंह ने उषा जांगिड़, सीकर की निरोज, झुंझुनूं की लक्ष्मी और नीमकाथाना की निर्मला को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चूरू एसपी जय यादव, सीकर एसपी भुवन भूषण यादव और झुंझुनूं एसपी शरद चौधरी भी मौजूद थे। सम्मान समारोह में सुरक्षा सखियों के कार्यों की सराहना की गई।
Comments are closed.