सीकर संभाग व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा…

 दयाल सिंह शेखावत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया

सीकर संभाग व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा शुक्रवार को की गई। दयाल सिंह शेखावत को सर्वसम्मति से संगठन का नया अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में कृष्णा मित्तल को कार्यकारी अध्यक्ष, श्यामसुंदर पारीक को संयोजक, पन्नालाल सारड़ा को संरक्षक, और अरुण तिवाड़ी को महामंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। इसके अलावा, कैलाश स्वामी को उपाध्यक्ष, राधेश्याम पारीक को प्रमुख मीडिया प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।

इस बैठक में हरिराम मील, चौधरी जसवीर भूकर, सुनिल कौशिक, गौरीशंकर शर्मा, सोहन लाल पारमुवाल, रमेश सोनी, विक्रम सोनी सहित कई व्यापारी मौजूद थे। कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों ने व्यापार संघ की समृद्धि के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Comments are closed.